परिचय-:
ज्योतिषशास्त्री और आध्यात्मिक मार्गदर्शक डॉ. अल्का विज जी एक ऐसा नाम जो किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अल्का विज जी को कर्म और पुनर्जन्म में पूर्ण विश्वास रखती हैं, और इसी सिद्धांत के आधार पर उन्होंने विश्व भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। कर्म के बारे में भगवान श्री कृष्ण ने भी कहा है- “कर्म ही धर्म है,” इसलिए हमें कर्म करते जाना चाहिए फल अपने आप हमें मिलेगा।
इस दुनिया में जितने भी लोग सफल हुए हैं, सब लोग अपने कर्म के लिए ही हुए हैं। डॉ. अल्का विज जी को भी इस कथन पर पूर्ण निष्ठा हैं। डॉ.अल्का जी श्री कृष्ण की बड़ी भक्त हैं और वो मानती है कि भगवान कृष्ण हमेशा उनके साथ रहते हैं। ऐसा होने के पीचे एक बहुत बड़ा कारण है,दरअसल अल्का जी का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ,जहां उनके माता-पिता वकालत के क्षेत्र में कार्य कर रहे थे,लेकिन इसके बावजूद उनका आध्यात्म की ओर झुकाव ज्यादा था और वो आध्यात्म के महत्व को भली-बांति जानते थे।
यही वजह है,कि उन्होंने अपनी बेटी को बचपन से ही इन मूल्यों से अवगत कराया अल्का जी के पिता बचपन में ही उन्हें श्रीमद् भगवद्गीता का पाठ पढ़ाया करते थे।और अल्का जी इससे इतना प्रभावित हुई,की भले की टूटे-फूटे शब्दों में,लेकिन केवल 7 साल की उम्र में वो पहली बार संस्कृत में श्रीमद् भगवद्गीता का पाठ कर लिया। और इसी प्रकार उन्होंने पूर्ण सत्य की खोज में अपनी जिंदगी भक्ति और ज्ञान योग को समर्पित कर दिया। ज्योतिष एवं आध्यात्म के क्षेत्र में अल्का जी ने बहुत कम उम्र ही बहुत से ऐसे रहस्यों को समझने में कामयाब रही थी,जिसे समझने के लिए इस क्षेत्र में वर्षों तक अध्ययन करना पड़ता हैं।
विश्व की प्रतिष्ठित ज्योतिषशास्त्री और आध्यात्मिक मार्गदर्शक अल्का विज कर्म और पुनर्जन्म के सिद्धांत के आधार पर,लोगों के जीवन की समस्याओं को हल करती हैं। अल्का विज की सबसे खास बात है,कि वो अपने ज्ञान और अनुभव के आधार पर जो बी भविष्यवाणी करती है,वो एक दम सटीक होती है। यही वजह है कि केवल भारत ही नहीं,बल्कि ईंग्लैंड,अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया, दुबई आदि देशों से लोग भी अपनी समस्याओं को लेकर इनके पास आते हैं,और इनका मार्गदर्शन पाकर अपनी समस्याओं का समाधान पाते हैं।
अल्का जी के पास जो कोई बी अपनी समस्या को लेकर आता है,वो उसके समाधान के लिए ज्योतिष और धर्म दोनों का सहारा लेती हैं। अपने महान गुरुओं के आशीर्वाद से उन्होंने 56 वर्ष की उम्र में एक विस्तृत अनुभव प्राप्त किया है,जिसके आधार पर अब वह परेशान लोगों की सहायता कर रही हैं,और अपने ज्ञान का भी विस्तार कर रही हैं।
डॉ. अल्का विज जी के अनुभव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है,कि इनके पास 6 गोल्ड मेडल के साथ-साथ कई प्रतिष्ठित सर्टिफिकेट्स भी हैं। इतना ही नहीं ज्योतिष और अध्यात्म के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने के लिए इन्हें डॉक्टरेट की उपाधि से भी नवाजा जा चुका है। इनके जीवन का उद्देश्य सच्चे ज्ञान का प्रसार कर आम मनुष्य के मस्तिष्क से अंधविश्वास के बंधन को तोड़ना हैं।
वर्ष 1981,अमेरिका में अल्का विज को वर्ल्ड स्कूल ऑफ बाइबल से बाइबल के कोर्स में भी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया था। इन्हें भगवद्गीता-गीता रसिक,गीता मराल और गीतामर्मज्ञ की डिग्री भी प्राप्त है। इसके अलावा वे पुनर्जन्म और ज्योतिषशास्त्र इंस्टिट्यूट की सह निदेशिका भी रह चुकी हैं। साथ ही इन्होंने बहुत सी किताबे भी लिखी हैं। इसके अलावा अल्का जी ज्योतिष से संबंधित कई जाने-माने वेबसाइट्स समेत समाचार पत्र, टीवी चैनल आदि में सालाहकार के रुप में भी एक अहम भूमिका निभाती हैं।
अल्का जी की टैरो, वास्तु, रेकी, अंकशास्त्र और अन्य ज्योतिषीय उपायों पर अच्छी पकड़ है। अगर आपकों करियर, संबंध, वित्त, स्थानांतरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, जैसे क्षेत्रों में कोई भी परेशानी है तो आप अल्का जी का मार्गदर्शन पाकर निस्चित रूप से अपनी समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं।
|